फर्म
लाला रामप्रसाद सुरेश चंद्र गोयल सर्राफ की ओर से रहा प्रायोजित कार्यक्रम।
उझानी बदांयू 9 अक्टूबर।
नगर में रामलीला स्टेज पर अब प्रायोजित कार्यक्रमों की धूम है। बीती रात स्टेज़ पर लाला रामप्रसाद सुरेश चंद्र गोयल सर्राफ की ओर से उनके पुत्र समाजसेवी मनीष गोयल, सिद्धार्थ गोयल द्वारा बहजोई की गुप्ता रासलीला कंपनी ने मयूर नृत्य के साथ राधाकृष्ण बने कलाकारों ने फूलों की होली खेल समां बांध दिया।
बीती रात रासलीला का शुभारंभ मनीष गोयल , सिद्धार्थ गोयल ने राधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले मुख्य अतिथि व कार्यक्रम प्रायोजक मनीष गोयल व सिद्धार्थ गोयल का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय,अरविंद शाक्य, राजपाल शाक्य ने फूल-मालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बहजोई से आऐ कलाकारों में अंकित, नितिन, अभिषेक आदि ने एक से एक भजनों पर नृत्य किया। मयूर नृत्य व फूलों की होली, लट्ठमार होली खेलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों के साथ दर्शक भी भाव-विभोर होकर झूमने लगे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

