
उझानी बदांयू 9 अक्टूबर।
बरेली मथुरा हाइवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने अनाज लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से लम्बा जाम लग गया। हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई, इससे घंटों सैकड़ों वाहन फंसें होने से राहगीरों को भी परेशानियों से दो-चार होना पडा।
आज सुबह में करीब आठ बजे बरेली- मथुरा हाईवे पर धान लदे टैक्टर-ट्रालियों के धर्मकांटे पर तौल कराने को बेतरतीब खडे होने से जाम लग गया। वजह मंडी समिति के धर्मकांटे काफी समय से खराव पड़े हैं।
बताते हैं सुबह धान लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की संख्या कम होने की वजह से पुलिस कर्मियों को आवागमन सुचारू कराने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे मंडी से खाली ट्रैक्टर- ट्रॉलियों का बाहर निकलना शुरू हुआ और दूसरी तरफ से मक्का,धान लदीं ट्रैक्टर- ट्रॉलियों अंदर जाने लगी तो गेट पर जाम लग गया।
इसी वजह से हाइवे पर लगे जाम में रोडवेज बसें और ट्रक भी फंस गए। वाहनों की लम्बी कतारें लग गई
काफी देर तक जाम नहीं खुलने पर पुलिस कर्मियों द्वारा कोतवाली से और फोर्स बुलानी पड़ी। भारी वाहनों को रोक कर और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को मंडी परिसर में मोड़ कर आवागमन शुरू कराया। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

