मुख्य अतिथि नागपुर की राष्ट्र सेविका सीता गायत्री व महामंडलेश्वर किरन बाबा ने किया शुभारंभ।
उझानी बदांयू 9 अक्टूबर।
गांव अचौरा सिथ्ति धनवती देवी सरस्वती बालिका आवासीय इंटर कॉलेज के नवनिर्मित प्रसाशनिक कक्ष का मुख्य अतिथि नागपुर महाराष्ट्र की राष्ट्र सेविका अन्नदानम सीता गायत्री व गोरखपुर के किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर किरन बाबा ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि व महामंडलेश्वर का स्वागत कालेज की प्रबंधिका अंजू चौहान ने बुके व प्रतीक चिह्न देकर किया। कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
इस मौके पर रवि समदर्शी जी महाराज, किशनचंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, गिरीश पाल सिसोदिया, मोहित राज शर्मा,अनामिका सिंह,अंजू सोलंकी ,अंकित चौहान,संजीव गुप्ता, आदि मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

