उझानी बदांयू 8 अक्टूबर।
नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में किशोरों एवं किशोरियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारिरिक परिवर्तन के बारे में जानकारी देने एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें दो अलग-अलग समयावधि में किशोरों एवं किशोरियों को होने वाले परिवर्तन संबंधित जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में किशोरावस्था के समय होने वाले परिवर्तन एवं समझ के साथ उनका सामना करने और निपटने के तरीकों को समझाया गया।
उन्हें बताया गया कि इस समय जो परिवर्तन होते हैं उनमें केवल शारीरिक ही नहीं अपितु भावनात्मक और सामाजिक परिवर्तन भी होते हैं। पल-पल बदलती हमारी मानसिक स्थिति के साथ हमें कैसे समायोजन करना है इस बारे में उपस्थित शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने बच्चों को बताया कि इस उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तन सामान्य एवं आवश्यक हैं, परंतु कुछ विशेष निर्देशों एवं सावधानियों से अवगत होकर आने वाली समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं।



कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

