9:29 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

*उझानी- खड़ी पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर, रामलीला के दस कलाकार घायल।

उझानी बदांयू 7 अक्टूबर।

दिल्ली बदांयू हाइवे पर गांव बसावनपुर के पास सडक पर खड़ी अलीगढ़ से अब्दुल्ला गंज आ रही पिकअप में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रामलीला मंडली के दस कलाकार घायल हो गये। सभी को बदांयू जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पांच बजे अलीगढ़ से उझानी क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला गंज में रामलीला करने आ रही मंडली के कलाकारों को लेकर एक पिकअप आ रही थी। गांव बसावनपुर के पास डीजल खत्म होने पर पिकअप रूक गई पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि रामलीला करने आ रहे कई कलाकार दूर जाकर गिरे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अलीगढ़ के टप्पल निवासी देवदत्त, नौझील मथुरा के रोहित,मयंक,अमर चंद,अजय ,मोनी सहसवान के धर्मपाल आदि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फरार ट्रक व चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस