5:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी रामलीला स्टेज पर संस्कार भारती का कवि सम्मेलन आज रात 7 बजे से।

कई जाने पहचाने कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे।

उझानी बदांयू 6 अक्टूबर।

श्री रामलीला महोत्सव के तहत् आज रामलीला स्टेज पर संस्कार भारती बृज प्रांत के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन आज रात 7 बजे से प्रारंभ होगा।

संस्कार भारती के डाॅ गीतम सिंह,डाॅ प्रभाकर मिश्रा व संजीव सक्सेना अमर ने बताया कि कवि सम्मेलन आज आयोजित किया जाएगा। जिससे मोदीनगर के बलवीर सिंह खिचड़ी, हाथरस सबरस मुरसानी, गाजियाबाद के रामचरण साथी, काशीपुर के विवैक व्योम, दिल्ली की प्रीति विश्वास, लखनऊ की लक्ष्मी पंडित, बरेली के रोहित राकेश व जनपद के पवन शंखधार, विनोद कुमार बिन्नी, जूली प्रभा के अलावा अन्य कवियों की भी आमद होगी।

डाॅ गीतम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, साथ ही पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य, महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी बागीश पाठक,जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता,नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस