दिनांक : 4 अक्टूबर 2025
स्थान : बरेली
“गौमाता को सजाना है – बरेली को बचाना है” अभियान के अंतर्गत
भगवा हिन्दू सेना बरेली द्वारा आज से गौ सेवा दान पात्र और रोटी पात्र लगाने की शुरुआत की गई।
👉 इस विशेष पहल का शुभारंभ श्री राधा कृष्ण मंदिर, मारवाड़ी गंज से किया गया।
👉 दान पात्र का उद्देश्य है कि समाज का हर व्यक्ति गौ सेवा के लिए आर्थिक सहयोग दे सके।
👉 वहीं, रोटी पात्र का उद्देश्य है कि श्रद्धालु अपने घर से रोटियाँ लाकर उसमें डालें ताकि गौमाता के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था हो सके।
👉 इस सहयोग से गौमाता के लिए रोटी, चारा, रेडियम पट्टियाँ और इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
📌 इस पूरे अभियान की प्रेरणा मुख्य रूप से आचार्य अमन कृष्ण शास्त्री जी महाराज से मिली, जिनके मार्गदर्शन से यह सेवा कार्य समाज के बीच शुरू किया जा सका।
संगठन ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था का आधार हैं, और उनका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। समाज के सहयोग से यह अभियान और भी मजबूत बनेगा।
🙏 भगवा हिन्दू सेना बरेली ने शहरवासियों से अपील की है कि दान पात्र और रोटी पात्र के माध्यम से अधिक से अधिक सहयोग देकर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें।
निवेदक :
भगवा हिन्दू सेना, बरेली
🚩 “गौ सेवा ही सच्चा धर्म है” 🚩
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
