6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शराब पीकर बरात का माहौल खराव, मारपीट में एक घायल, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 4 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया में आई बरात में शराब पीकर बजीरगंज थाने के गांव मालों गोटियां निवासी मनवीर,जीतेश व राजाबाबू ने गदर कर दिया। बात मारपीट तक पहुंच गई। जिससे एक युवक गंभीर घायल होने पर तीनों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

सुकटिया निवासी रवि कुमार पुत्र राजेन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि गांव में बरात आने पर आरोपी तीनों नशे में धुत्त थे। दावत में किसी बात को लेकर तीनों ने मेरे भाई सुमित से हाथापाई कर दी।

आरोप है कि तीनों ने धोखे से बाहर बुलाकर सुमित को बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर घायल होने पर तीनों भाग गये।परिजन उसे लेकर कोतवाली आऐ पुलिस ने सुमित का चिकित्सीय परीक्षण कराया। गंभीर अवस्था में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर बलवीर सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस