10:14 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पाकिस्तान के गृहमंत्री, पीसीबी चैयरमेन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर

एशिया किक्रेट कप जीतने पर भी ट्राफी ना देने का मामला।

उझानी बदांयू 1 अक्टूबर।

भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज शाम इंस्पेक्टर नीरज मलिक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष, एशियन क्रिकेट काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष व गृहमंत्री मोहसिन नक़वी के खिलाफ भारतीय नागरिकों की भावना से खिलवाड़ करने व एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम को कप ना देने को रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायती पत्र सौंपा है।

सचिन अग्रवाल ने कहा कि नक़वी शुरू से ही भारत के खिलाफ ज़हर उगलता रहा है। वह भारतीय नागरिकों से नफ़रत करता है उसी का परिणाम है भारत की टीम को जीतने के बाद भी ट्राफी नहीं दी।

नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल,भाजपा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने नक़वी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह,सागर छाबड़ा, विवेक राष्ट्रवादी, अमित सोलंकी, संदीप सक्सेना, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस