3:18 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- सडक चौड़ीकरण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दिया शिकायती पत्र

भाजपा के नगर उपाध्यक्ष बाइक सहित खुदे गड्ढे में गिरकर घायल।

उझानी बदांयू 1 अक्टूबर।

बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक सडक चौड़ीकरण को एक साइड की खुदाई से बने गड्ढे में गिरकर भाजपा के नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी घायल हो गये। उन्होंने इंस्पेक्टर नीरज मलिक को शिकायती पत्र सोंप ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विवेक राष्ट्रवादी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा एक साइड की सडक काफी समय से खोदकर छोड दी हे कहीं संकेतक भी नहीं लगाऐ ,उपर से सडक पर पत्थर की गिट्टी ओर डाल दी। बीती रात ई-रिक्शा से बचने को वह बाइक समेत गड्ढे में गिरकर घायल हो गये।

विवेक राष्ट्रवादी ने आज कोतवाली पुलिस को ठेकेदार के खिलाफ तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस