उझानी बदांयू 30 सितंबर।
आज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में’नवरात्रि समारोह का धूमधाम के साथ भव्य आयोजन किया। विद्यालय के इंडोर असेबली ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रांरभ डांडिया रास से शुरू हुआ। विद्यार्थियों नें डाडिया रास की शानदार व मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका में व नौ देवियों (शैलपुत्री, ब्रहमचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्दिात्री) के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी। महिषासुर वध की लीला का मंचन किया गया तथा उसके अत्याचारों को भी दर्शाया गया। देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर वध की लीला को भी दर्शाया गया। महिषासुर के वध पर देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सारा वातावरण भक्ति रस से ओत प्रोत हो गया। नृत्य नाटिका में वि़द्यार्थियों ने दुर्गा के विभिन्न रूपों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर वि़द्यालय के प्रबंधतंत्र, प्रधानाचार्य व उपप्रधानाचार्या नें सभी नवरात्रि शुभकामनाएँ दी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

