उझानी बदांयू 28 सितंबर।
रामलीला महोत्सव के तहत् आयोजित रूपराम सिंह पहलवान मैमोरियल दंगल में आज भी रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। आज के दंगल का शुभारंभ क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचंद्र शर्मा, भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह,संयोजक हरवंश पहलवान,यादव महासभा के मीडिया प्रभारी रवि यादव ने दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
आज दंगल में अभय अकौली ने प्रशांत उझानी को,जुबैर मकबरा ने आरिफ उझानी को,समीर मकबरा ने बाबू उझानी,अंशुल अकौली ने राका नगरिया,खलील चंदोसी ने मिलन फैजाबाद, टाईगर मुज्जफर नगर ने भूकम राजस्थान को हराकर विजयी पताका फहराई।
इस मौके पर कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, राजीव गोयल,पवन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, गोरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
