1:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी नगर के कूड़ा-करकट का नहीं हुआ समाधान, चालकों ने नपा गेट पर खड़े किए वाहन

उझानी बदांयू 25 सितंबर।

नगर पालिका परिषद को महीनों बीत जाने के बाद भी नगर के कूड़ा-करकट का कोई मुक्कमल इंतजाम नहीं कर पाया। बितरोई सड़क किनारे के गड्ढों में कूडा डाल रहे वाहन चालकों को आज ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। व कूड़ा लदे वाहनों समेत वापस कर दिया। कूड़ा लदे वाहनों को चालकों ने नगर पालिका गेट के सामने खड़ा कर दिया। इससे काफी देर नगरपालिका में अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा।

बताते हैं कि काफी देर कूड़े लदे वाहन खड़े रहे सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी ने भी चालकों से बात की मगर कूड़े के निस्तारण को कोई रास्ता ना खोज सके।सूत्र बताते हैं कि वाहन चालकों से कह दिया गया कि जहां सडक किनारे गड्डे दिखाई दे वही कूड़ा-करकट डाल दो।

आज तो कूड़ा-करकट को वाहन चालकों ने इधर-उधर डाल दिया कल वहां भी बितरोई जैसी समस्या आ सकती है। नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड पर कांग्रेसियों व ग्रामीणों के विरोध के चलते बंद पडा है। कूड़े की समस्या से नगर पालिका को कोई हल ढूंढ़ने की आवश्यकता है ऐसे कब-तक ओर कहां-कहां कूड़े को फेंका जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस