।
उझानी बदांयू 25 सितंबर।
भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उझानी नगर मंडल के बूथ संख्या 316,317 पर आयोजित एक पेड मां के नाम कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं संग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
पूर्व मंत्री ने उनके जीवन के बारे में चर्चा की, व उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया।


कार्यक्रम के उपरांत एक पेड मां के नाम के तहत् पौधारोपण किया गया। व सभी ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया
इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, गोविंद मित्तल, मदन मोहन , गोविंदा सपरा , मोंटी वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय डब्बू,संदीप सक्सेना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

