।
उझानी बदांयू 16 सितंबर।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की माता जी संतोष कुमारी अग्रवाल की पुण्य तिथि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पौधारोपण से पूर्व चैंयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने श्रद्वेय स्व संतोष कुमारी अग्रवाल के चित्र पर मल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती उषा खरे ने शांतिपाठ का वाचन किया तथा संचालित श्रीमती अंशु वर्मा ने श्रीमती संतोष कुमारी अग्रवाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा तथा सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।
एक पेड़ माँ के नाम’ की स्मृति के अंतर्गत श्री मती संतोष कुमारी अग्रवाल की स्मृति को चिर स्थायी बनाने के लिए निलांशु अग्रवाल तथा अन्य लोगों ने पौधारोपण किया। जिस प्रकार माँ जीवन पर्यंत अपने बच्चों को सदैव कुछ न कुछ देती रहती है, उसी तरह वृक्ष भी हमें भरपूर्ण ऑक्सीजन व सुंदर वातावरण देते है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

