2:58 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

नरऊ में क्रमिक अनशन का 81 वां दिन, कांग्रेसियों संग ग्रामीणों के धेर्य की परीक्षा है अनशन- ओमकार सिंह

 

उझानी 10 सितंबर।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन 81 वें दिन जारी रहा।

क्रमिक अनशन पर गुड्डू सिंह, फूल सिंह, राजाराम जाटव, राजाराम टेलर ,जसवीर कश्यप बैठे ।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन जिस धैर्य के साथ सत्य के लिए लड़ा जा रहा है, कांग्रेसी ग्राम वासी सभी बहुत शांत मन से इस संघर्ष को लड़ रहे हैं मुझे विश्वास से निश्चित रूप से एक दिन सत्य की विजय होगी और उझानी से आ रहे है दूषित नाले के पानी का डायवर्जन का काम धरातल पर शुरू होगा।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत खान उर्फ अन्ना भाई ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने कहा कि हम सभी कांग्रेसी इस सत्य की लड़ाई में ग्राम वासियों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।
धरना स्थल पर कमल प्रताप सिंह नेपाल सिंह सोलंकी ,राजाराम जाटव छोटेलाल, सुखराम , बलवीर सोलंकी राजाराम, कृष्ण पाल, धनपाल भूपाल, रामकुमार ,विनोद कुमार सिंह राम किशोर, रणवीर, अमित, वीरपाल सिंह ,सतपाल, हरविंदर , राम किशोर आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस