5:50 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजन आरती से शुरू हुआ हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप महोत्सव

सिल्वर जुबली समारोह में श्रृद्धालुओं की रही खासी भीड़।

उझानी बदांयू 9 सितंबर।

नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में 11 दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप महोत्सव का आज पूजन व आरती कर शुभारंभ हो गया।

आज सुबह मंदिर परिसर में जुटे श्रृद्धालुओं में रजनीश गुप्ता एडवोकेट,अवधेश गोयल, इंदिरा गोयल, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, संजीव आजाद, आदि ने वेदाचार्य पप्पू शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना कर राधाकृष्ण की आरती कर 11 दिन तक अनवरत चलने वाले हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप का शुभारंभ किया। पूजन आरती के बाद सभी श्रृद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर ज्ञानचंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कैलाश चंद्र माहेश्वरी,प्रदीप साहू,विजय गोपाल वार्ष्णेय, राममोहन शर्मा,डाॅ उमेश चन्द्र शर्मा, जयपाल थरेजा, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस