जनप्रतिनिधियों से लेकर जनता तक कहने को व बिजली कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं।
उझानी बदांयू 8 सितंबर।
दो तीन दिनों से नगर की बिजली व्यवस्था बेपटरी नजर आती है, बिजली घर में होने वाले फाल्ट, फुंकने वाली केबिल, टूटने वाले तारों के मकड़जाल में जनता ऐसी उलझाई है कि बिजली आऐ तो भला ना आऐ तो भी भला, आऐ तो वोल्टेज इतने कि पंखा चलता नहीं सिर्फ हिलता है। इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि ही नहीं जनता भी कहने को तैयार नहीं वहीं बिजली विभाग भी सुनने को तैयार नहीं क्योंकि बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी मोबाइल सिव्च आफ कर लेते हैं।
नगर की इस गंभीर होती बिजली की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि इस समस्या से निजात दिलाने की व्यवस्था की जाऐ,या कोई कमी व कटौती को लेकर सूचना कंट्रोल रूम के वाट्सऐप ग्रुप पर शेयर की जाऐ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

