5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के सरकारी अस्पताल की छत बनी कूड़ाघर, गंदगी की भरमार

उझानी बदांयू 8 सितंबर।

उझानी सीएचसी सरकारी अस्पताल की छतों पर बेशुमार कूड़े के ढेर लगे हैं। लगता है यह अस्पताल की छत नहीं कोई कूड़ाघर है। छतों पर बेशुमार गंदगी जमा हे लगता है महीनों से छतों को सफाईकर्मीयों द्वारा झांक कर देखा भी नहीं गया है।

लोग अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ को आते हैं, छतों को देखकर लगता है अस्पताल ही गंदगी से बीमार है। वेसे भी हल्की बारिश से अस्पताल में जल जमाव हो जाता है लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पडता है। उपर से छतों पर फैली गंदगी में पनपने वाले मच्छरों से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है।

————– बोले अधीक्षक – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने बताया कि अभी चार्ज लिऐ दो दिन हुए हैं सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया जाएगा। छतों पर गंदगी की शिकायत मिली है उसे सफाई कर्मचारी लगाकर हटवा दिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस