8:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप महोत्सव का सिल्वर जुबली समारोह कल से शुरू

नगर के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में 11 दिवसीय अखंड जाप महोत्सव 9 सितंबर से आरंभ।

उझानी बदांयू 8 सितंबर।

नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में कल मंगलवार से 11 दिवसीय हरे राम- हरे कृष्ण अखंड महामंत्र जाप महोत्सव के सिल्वर जुबली ( 25 वें ) समारोह का कल पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ होगा।

आयोजन समिति के अवधेश गोयल ने बताया कि इस बार सिल्वर जुबली समारोह को धूमधाम से मनाया जा रहा है। महामंत्र जाप महोत्सव 25 बर्षो से अनवरत चलता रहा है।

मंदिर के महंत पप्पू शर्मा ने बताया कल सुबह 10 बजे से पूजा-अनुष्ठान कर हरे राम – हरे कृष्ण महामंत्र जाप को शुरू कर दिया जाऐगा। शुक्रवार 19 सितंबर को जाप महोत्सव के समापन पर हवन, छप्पन भोग व 25 किलो का केक काटकर पच्चीसवीं वर्षगांठ मनाते हुए प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन प्रभु का अलौकिक श्रृंगार कर श्रृद्धालुओं को फूल बंगले के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने भक्तों से दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस