8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- श्री मद्भागवत कथा से पहले धूमधाम से निकली कलशयात्रा।

उझानी बदांयू 7 सितंबर।

नगर के लिंक रोड स्थित सुहाग पैलेस में आज से शुरू होने वाली श्री मद्भागवत कथा से पहले पीत वस्त्र धारी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।

सुहाग पैलेस में वृंदावन से पधारे पंडित हेम कृष्ण जी महाराज 7 दिन तक श्री मद्भागवत कथा सुनाऐगे, उनके साथ आचार्य नवीन भारद्वाज भी मोजूद रहेंगे।

आज हनुमान गढ़ी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर नगर के विभिन्न मार्गों से कलशयात्रा निकाली। कथा स्थल जाकर यात्रा एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। इस मौके पर सेकंडों की तादाद में महिलाऐ मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस