5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मेन केबिल बाक्स फुंका,सुबह 6 बजे से पूरे शहर की बिजली गुल

उझानी बदांयू 7 सितंबर।

शहर की बिजली है कि आठ दिन सही चलने का नाम नहीं लेती आऐ दिन कुछ ना कुछ कमी होने से उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ता है। आज सुबह 6 बजे 33 केवी की मेन लाइन का केबिल बाक्स फुंक गया। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।

बताते हैं कि आज सुबह 6 बजे बिजलीघर की मेन सप्लाई लाइन का केबिल बाक्स फुंकने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मचारी केबिल बाक्स सही करने की कवायद में लगे हैं। बताते हैं कि दोपहर तक सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस