5:46 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सांसद खेल महोत्सव की मशाल का बाबा इंटरनेशनल स्कूल में भव्य स्वागत

उझानी बदांयू 6 सितंबर।

लोकसभा बदायूँ के सांसद खेल महोत्सव 2025 की मशाल,
जो कि खेल दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषिका गुप्ता को माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा जी द्वारा सौंपी गई थी,
बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी पहुँची। जहां पुष्प बर्षा कर स्वागत किया गया।

जिला ओलंपिक संघ बदायूँ के अध्यक्ष राज़न मेहंदीरत्ता ने छात्र दिव्यांश चौहान को मशाल सुपुर्द की।
स्कूल में फूलों की वर्षा कर खिलाड़ियों एवं छात्रों ने इस मशाल का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, स्कूल प्रशासक अमित माहेश्वरी,
स्कूल निदेशक अनुज वार्ष्णेय, खेल शिक्षक विकास कुमार तथा टी.सी. भट्ट भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर राजन मेंदीरत्ता ने कहा यह आयोजन खेल भावना, अनुशासन और युवाओं में फिटनेस जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन एक्सप्रेस