6:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वंशीधर स्कूल में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी- बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर चिंतन

उझानी बदांयू 4 सितंबर।

आज नगर के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति ,व्यक्तिगत विकास और स्कूल की गतिविधियों के बारे में माता पिता को जानकारी देना था।

इस बैठक में शिक्षकों ने प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन पर विस्तार से अभिभावकों से चर्चा की उन्होंने छात्रों की कमजोरियों और शक्तियों को उजागर किया और उन्हें बेहतर बनाने के सुझाव दिए। माता पिता ने भी अपने बच्चों से जुड़ी चिंताओं और समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा किया ।

स्कूल की प्रधानाचार्या रूपा रानी शर्मा व प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने अभिभावकों के सहयोग की सराहना की ।इस बैठक में अभिभावकों व शिक्षकों के बीच एक मज़बूत संबंध स्थापित हुआ यह छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बैठक में विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस