6:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीएचसी में एडी हेल्थ का निरीक्षण,पहले से थी जानकारी सुबह से सब कुछ चाक-चौबंद

सुबह से अस्पताल की तैयारियों में लगे स्वास्थ्य कर्मी व अधीक्षक।

उझानी बदांयू 3 सितंबर।

सरकारी भाषा में एडी हेल्थ के निरीक्षण को औचक कहा जाता है,मगर ऐसा नहीं अधीक्षक से लेकर सफाई कर्मचारी तक को एडी हेल्थ के आने की जानकारी थी। सुबह से इसकी तैयारियों में अस्पताल प्रशासन लगा हुआ था। फिर भी प्रसूता से 1500 सो रूपये लेने वाली महिला को स्टाफ सेट नहीं कर पाया।

आऐ दिन जानकारी मिलती है कि सीएचसी की इमरजेंसी खाली है,आज वाकायदा चिकित्सक की ड्रेस में चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात दिखाई दिए। वेड पर भी चादरें साफ-सुधरी बिछाई गई।

वहीं, एक्सरे रूम जो ज्यादातर ताले में रहता है आज साफ सफाई के साथ खुला मिला, वही जच्चा-बच्चा वार्ड में सभी वेड पर साफ चादरें बिछी मिली नर्सिंग स्टाफ भी ड्रेस में नजर आया। यानी सबकुछ ओके जहां एडी हेल्थ को देखना था वहा गये नहीं, एक लेट्रीन को गंदा पाया , अधीक्षक ने बता दिया यह पहले कोविड वार्ड था इसका आज तक उपयोग ही नहीं हुआ।


ऐडी हेल्थ डाॅ तेजपाल राठौर ने हेल्थ एटीएम व नई लगी खून की जांच को लगी मशीनों को देखने की जरूरत महसूस नहीं की। रूपये लेने वाली नर्स को भी बुलाने की जरूरत नहीं समझी, चाहते तो खुद कार्रवाई कर सकते थे, ऐसा रहा बरेली से आई पांच सदस्यीय ऐडी हेल्थ के नेतृत्व में साथ आई जांच टीम का निरीक्षण। ये जो पब्लिक है यह सब जानती है पब्लिक है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस