।
उझानी बदांयू 2 सितंबर।
हवा में उड़ते गुलाल व भजनों की धुनों पर थिरकते झूमते भक्तों ने मंगलवार को मोहल्ला गंजशहीदा के गणेश कोल्डस्टोरेज के सामने सजे पूजा पंडाल में स्थापित गौरी के लाल की भव्य मूर्ति को नम आंखों से विसर्जित कर विदाई दी। इस दौरान पूरा माहौल मंगलमूरत मोरया, देवा हो देवा गणपति देवा.. जैसे भजनों से गूंजता रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर आरती भी उतारी।





पंडाल में कई दिनों तक चली पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने अगले बरस फिर आने के वायदे के साथ बप्पा को विदा किया गया। विसर्जन यात्रा शुरू होने से पहले सजे पूजा पंडाल में गणपति को सिंदूर अर्पित कर पूजा अर्चना हुई। प्रसाद वितरण के बाद गाजे बाजे के साथ गौरी के लाल की विसर्जन यात्रा शुरू हुई। इसमें शामिल भक्त बेंडबाजे व कलाकारों द्वारा गाए भजनों की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए नाचते झूमते चल रहे थे। शाम को कछला के गंगा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस मौके पर विजय साहू, भाजपा नेत्री करूणा सोलंकी, सुभाष माहेश्वरी, कुलदीप वार्ष्णेय, कोशलेन्द्र सोलंकी,अजय साहू, संजीव साहू, प्रमिला माहेश्वरी, चांदनी वर्मा, अंशिका गर्ग, अमित साहू, आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

