8:45 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बारिश का कहर- गली मुहल्ले सड़के अस्पताल कोतवाली बिजलीघर सब जलमग्न

उझानी बदांयू 1 सितंबर।

कल से शहर में हो रही मूसलाधार बारिश से गली-मोहल्लों को छोड़िए कोतवाली, अस्पताल, बिजली घर सहित नगर की तमाम सड़कें जलमग्न हो गई है। आलम यह है कि पानी से होकर ही लोगों को निकलना पड रहा है।

अल सुबह 8 बजे से लेकर पूरी रात आज शाम तक आसमान से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगता है आसमान से जलप्रलय आ गई है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

सबसे बुरा हाल पंखा रोड, स्टेशन रोड का है वहां ई-रिक्शा व बाइक निकालना टेड़ी खीर साबित हो रहा है। दिन में पंखा रोड व स्टेशन रोड पर कई ई-रिक्शा फंस गये वहीं बाइक सवारों को धक्का लगवाते देखा जा सकता है।

हलवाई चौक, घंटाघर मार्केट, सरकारी अस्पताल, कोतवाली परिसर हो या अन्य सड़कें सब बारिश के पानी से जलमग्न हो गई है। पालिकाध्यक्ष के निवास के आगे भी पानी जमा हो चुका है।

बकरी नखासा, मोहल्ला नझियाई की हरिजन बस्ती, बहादुर गंज, गद्दी टौला, बदांयू रोड की सड़कों पर भी पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।।

कहां अपने शहर में बारिश की कमी थी अब एक दिन की बरसात के बाद ही लोग कहने लगे ईश्वर अब रहम। बारिश के चलते बिजली घर में भरे पानी के चलते विधुत सप्लाई भी वाधित है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस