उझानी बदांयू 31 अगस्त।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी प्रेमसिंह शाक्य ने मुजरिया थाने के गांव सिकन्द्राबाद निवासी पूर्व सैनिक सुनील कुमार तोमर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी पिछले दिनों उसकी पेट्रोल पंप से दो लाख पेंतीस हजार रुपए संग साइन की हुई चेकबुक व स्टांप पेपर ले गये।
इटौआ निवासी प्रेमसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका बरेली मथुरा हाईवे पर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन का पेट्रोल पंप है। बनाते वक्त सुनील कुमार से पांच लाख रुपए लिए थे। जिसकी लिखा-पढ़ी है। 16 मई को सुनील कुमार बिक्री के 2.35 लाख की नकदी व साइन की गई चेकबुक व बेटे अभिषेक के साइन किए स्टांप पेपर ले गये व जान से मारने की धमकी दी।
इसको लेकर फेसला भी हुआ मगर वह फैसले के मुताबिक रूपये व चेकबुक वापस नहीं दे रहे। मजबूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ज्ञात रहे प्रेमसिंह ब्लाक प्रमुख शिशु पाल सिंह शाक्य के भाई हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

