लखनऊ: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने शनिवार को ‘संभल बचाओ’ यात्रा निकाली, जिसमें 40 कारों का काफिला शामिल था। यात्रा की शुरुआत शंखनाद से हुई और कार्यकर्ताओं को भगवा गमछे पहनाए गए। पुलिस ने यात्रा को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इससे पहले, पुलिस ने परिषद के मुख्यालय पर नोटिस चस्पा कर कार्यक्रम निरस्त करने की चेतावनी दी थी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि उन्हें संभल कूच करने से कोई नहीं रोक सकता। यह यात्रा संभल हिंसा पर आई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के बाद शुरू की गई थी, जिसमें हिंदू संगठनों का आक्रोश है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
