उझानी बदांयू 30 अगस्त।
कादरचौक क्षेत्र के गांव भदरोल में खाद उतार कर वापस आ रहे एक ट्रक ने विधुत पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे पोल मय तार सडक पर गिर गया। गनीमत रही उस समय बिजली सप्लाई बंद थी वर्ना हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार भदरोल के बाजार में एक ट्रक खाद उतार कर जा रहा था कि चालक संतुलन खो बैठा ओर ट्रक विधुत पोल से जा टकराया जिससे पोल बिजली के तार सहित ज़मीन पर आ गिरा।
सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों व पुलिस ने कुछ दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया। चालक फरार हो गया है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

