उझानी बदांयू 26 अगस्त।
नया आधार कार्ड हो या संशोधन कराना लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। नगर में सिर्फ पोस्टआफिस में होने के चलते सुबह 5 बजे से टोकन लेने को लोगों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। प्रसाशन को आधारकार्ड की मशीनों की संख्या को बढ़ाने की जरूरत है मगर उन्हें जनता की दिक्कत से कोई सरोकार नहीं।
पोस्ट आफिस में मंगलवार को पूरे सप्ताह के आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने को टोकन बांटे जाते हैं जिससे रोज भीड़ ना लगे, पोस्टमास्टर अश्विनी माहेश्वरी ने बताया कि अगर सप्ताह के टोकन ना बांटे तो डाक, लेन-देन व अन्य काम प्रभावित होते हैं।
टोकन लेने को आज सुबह 5 बजे से लोगों की लाइन लग गई जो घंटाघर चोराहे तक पहुंच गई। जिससे स्टेशन रोड पर जाम जेसे हालात बन गये। डाककर्मी ओमेंद्र कुमार आज 7.30 पर ही आ गये ओर टोकन बांटने का काम शुरू कर दिया जबकि ड्यूटी 10 बजे की है वहीं पोस्टमास्टर अश्विनी माहेश्वरी व अन्य डाक कर्मचारी भी समय से पहले डाकघर आऐ जिससे जनता को परेशानी ना हो।
आधार कार्ड बनवाने को छोटे छोटे बच्चे,महिलाऐ, युवती, पुरुष सुबह सुबह बिना नाश्ता किऐ लाइन में लग गये । सभी को टोकन मिल भी नहीं पाऐ, टोकन लेकर जिस दिन का नंबर हो फिर आकर आधार कार्ड बनवाने आना पडेगा।
संशोधन कराने आऐ लोगों में रिशव, अनारकली, रामप्रसाद,शीला आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उझानी में ओर आधारकार्ड केन्द्र खोलने चाहिए जिससे लोगों को दिक्कत ना हो।
——————– नगर में सिर्फ डाकघर में आधारकार्ड बनने व संशोधन का कार्य किया जा रहा हे इससे भीड़ अधिक हो जाती है,एक दिन में 40 से 50 आधार कार्ड बन पाते हैं उसी हिसाब से आज 500 के करीब टोकन वितरित कर दिए। अब पूरे नियत तिथि पर पूरे सप्ताह लोग आकर आधार कार्ड बनवा सकेंगे, कोशिश करते हैं किसी को परेशानी ना हो – अश्विनी माहेश्वरी, अधीक्षक पोस्टआफिस उझानी।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

