एसडीओ से लेकर जेई , लाइनमैन तक के मोबाइल बंद, या नहीं करते रिसीव।
उझानी बदांयू 24 अगस्त।
बीती रात 1 बजे से एक नंबर फीडर का केबिल बाक्स फुंकने से बंद हुई आधे शहर की सप्लाई आज शाम 4 बजे तक शुरू नहीं हो सकी। शहर के लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे आलम यह कि बिजली विभाग के एसडीओ से लेकर जेई , लाइनमैन तक के मोबाइल सिव्च आफ है, उपभोक्ताओं द्वारा फोन करने पर कुछ रिसीव नहीं करते।
रात एक बजे बिजली जाने से नगरपालिका की पेयजलापूर्ति भी लोगों को कम समय को मिली। क्योंकि सबसे ज्यादा ट्यूवबैल एक नंबर फीडर पर ही है। आज पानी कम आने के चलते लोगों के समर भी नहीं चल पाऐ भीषण गर्मी में आधा शहर बूंद बूंद पानी को तरस रहा है जानकारी करने को बिजली विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी को फोन करें तो ज्यादातर बंद होते हैं जो बंद नहीं वह रिसीव नहीं करते। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाऐ। अगर बिजली सप्लाई बाधित हे तो उपभोक्ताओं को वाट्सऐप पर बने विभाग के कंट्रोल रूम ग्रुप पर जानकारी शेयर की जाऐ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

