6:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- केबिल बाक्स फुंका,आधा शहर अंधेरे में

उझानी बदांयू 24 अगस्त।

बीती रात 1 बजे एक नंबर फीडर का केबिल बाक्स फुंकने से आधा शहर अंधेरे में डूब गया। लोगों के इनवेटर भी जबाब दे गये, भीषण गर्मी में लोगों को घर के बाहर रात गुजारने को मजबूर होना पडा। बिजली विभाग के कर्मचारी सही करने में लगे हैं उम्मीद है दोपहर तक बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार बाइपास स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप के समीप फीडर नंबर एक का केबिल बाक्स फुंक गया। जिससे नगर के साहूकारा, बाजार कलां, किला खेड़ा, बिल्सी रोड का आधा हिस्सा, गद्दी टौला, बहादुर गंज,अहीरटौला, गोतम पुरी,पठान टौला आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।

रात एक बजे से बिजली सप्लाई बाधित होने से भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा। आज तड़के से कर्मचारियों में यतेन्द्र कुमार सिंह,रामू भारती, सोहनलाल, सहित आधा दर्जन कर्मचारी फुंके केबिल बाक्स को सही करने में जुटे हुए हैं। जेई ने बताया कि दोपहर तक बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस