6:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दहेज के लिए परिजनों संग मारपीट कर घर से निकालने में पति सहित 5 पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 23 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखैडा निवासी दुलार सिंह की बेटी शालिनी चोहान ने दहेज में कार व फ्लैट की मांग को लेकर फेसले को गये पिता व भाइयों सहित मारपीट कर घर से निकाल देने में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज कराई रिपोर्ट में शालिनी ने लिखा कि उसकी शादी 21-4-2022 को उघैती थाने के गांव सरहा बघौली निवासी रूपेन्द्र प्रताप के साथ हुई थी पिता ने शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए मगर मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे क्रियेटा कार व नोएडा में एक फ्लैट ओर मांगने लगे। इसी को लेकर पिछले दिनों मारपीट कर घर से निकाल दिया।

12 अगस्त को पति रूपेन्द्र, ससुर जगत सिंह,सास मीरा ननद ज्योतिष्ना व शिवानी ने फैसले को बुलाया। शालिनी को लेकर पिता दुलार सिंह भाई अभिषेक, विकास, अखिलेश व शादी कराने वाले छत्रपाल निवासी रायपुर बिल्सी गये। आरोपियों ने बिना कार व फ्लैट के रखने को मना कर दिया, इतना ही नहीं मना करने पर आरोपियों ने हम लोगों के साथ बदतमीजी कर मारपीट की किसी तरह जान बचाकर भागे। शालिनी ने लिखा कि अब सुलह का कोई रास्ता ना देख रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस