6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

गर्मी, उमस और तपिश से राहत नहीं दे रहा मौसम, लोगों को है बूंदाबांदी का इंतजार


उझानी बदांयू 23 अगस्त।

जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन अगले दो दिनों तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।

गर्मी में मौसम इन दिनों लोगों को बेहाल कर रहा है। बारिश न होने के चलते गर्मी और उमस का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार से पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, बारिश होने से ही लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

शनिवार की सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। बावजूद इसके धूप ने दिनभर लोगों को परेशान किया। धूप की तपिश इतनी रही कि दोपहर के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। इस समय रात में भी तापमान बढ़ा हुआ चल रहा है उमस से लोग बेचैन हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मौसम में थोड़े बदलाव की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन आगामी दो दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा। फिलहाल बदायूं जिले के लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस