उझानी बदांयू 9 अगस्त।
उझानी कादरचौक मार्ग जाम को इतना प्रसिद्ध हो गया है कि हर कोई उसे डेंजरजौन पुकारने लगा है। आज सुबह 8 बजे मक्का लदे बेतरतीब खडे वाहनों से फिर जाम लग गया।आलम यह था कि रक्षा बंधन पर राखी बांधने बहन हो या भाई सभी को बारिश में भीगते हुए अपनी बाइकों को रेंग-रेंग कर निकालना पड़ा। लेकिन किसी ट्रक, ट्रेक्टर ट्रोली के चालक ने अपने वाहनों को सीधा नहीं किया।
आज सुबह से नगर में जबरदस्त बारिश का कहर है ऐसे में उझानी कादरचौक सडक मार्ग से जाने वाले लोगों को बारिश में ही रेलवे फाटक से निकलते ही जाम से दो-चार होना पडा।
सुबह आठ बजे से दस बजे तक जाम नही खुल सका, जबकि नगर में परिवहन विभाग के सबइंस्पेक्टर तैनात हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है कि नगर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाऐ, ऐसा लगता नहीं कि शहर में किसी परिवहन विभाग के अधिकारी की तैनाती हे।पंखा रोड के दुकानदारों का कहना है कि हमने कभी परिवहन विभाग की पुलिस को इस सडक पर नहीं देखा।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि रेलवे की लोडिंग अनलोडिंग के वक्त इस रोड पर पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाने की कृपा करें जिससे आने जाने वालों को हरवक्त लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

