10:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दो युवकों में मारपीट का फैसला कराने को भाजपा नेता पर दस हजार रूपए लेने का आरोप, पुलिस को दिया शिकायती पत्र

उझानी बदांयू 1 अगस्त।

नगर के मोहल्ला अहीर टौला निवासी अमित पुत्र रामप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को एक भाजपा नेता पर फैसला कराने को दस हजार रुपए लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर सोंपी है।

जानकारी के अनुसार अहीरटोला निवासी अमित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि कल धुविया तालाब के रहने वाले आंशू से उसका झगडा हो गया जो मार-पीट में तब्दील हो गया। आंशू के सर मैं चोट आईं। हम सब आंशू के घर फैसला कराने को गये तो बाइपास पर रहने वाले एक भाजपा नेता ने फैसला के नाम पर दस हजार रुपए ले लिए कहा कि रूपये नहीं दिऐ तो केस में बड़ी-बड़ी घाराऐ लगवा दूंगा।

फैसला ना होने पर आंशू ने कोतवाली पुलिस की शरण ली क्योंकि फैसले में उसको इलाज के रूपये तक नहीं मिले। अब दस हजार रूपयो को लेकर रायता फेल गया अमित ने नेताजी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सोंप कर कारवाई की मांग की है। अब देखना है कि क्या पुलिस आरोपी नेता पर कार्रवाई करती है,बीच का रास्ता निकाल कर लीपा-पोती करती है अब गेंद कोतवाली पुलिस के पाले में है।

विज्ञापन एक्सप्रेस