10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- एपीएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत बशिष्ठ के सफलतम सात वर्ष पूर्ण, प्रबंध समिति ने दी शुभकामनाएं

उझानी बदांयू 1 अगस्त।

नगर के एपीएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत बशिष्ठ ने अपने कार्यकाल के सफलतम सात बर्ष पूर्ण कर लिऐ, श्री बशिष्ठ के रहते कालेज ने सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित किए। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रोफेसर साथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी।

मूलरूप से रामपुर निवासी श्री बशिष्ठ ने 1 अगस्त 2017 को एपीएम कालेज में प्राचार्य के पद पर चार्ज लिया था। उनके कार्यकाल में कालेज को पीजी की मान्यता मिली।

इससे पहले किसी प्राचार्य ने कालेज में सात वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं किया, वही आज प्रशांत बशिष्ठ ने अपने कार्यकाल के 7 बर्ष पूर्ण किए। प्रबंधक विश्नू भगवान अग्रवाल , अभिषेक अग्रवाल, सचिव रामप्रकाश शर्मा, निदेशक एमएसए अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने लम्बे समय तक अपना कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी। वहीं साथी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी।
श्री बशिष्ठ ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के साथ समयबद्धता व कालेज के माहौल को सही रखना मेरी प्राथमिकता में रहा यही मंत्र के साथ काम करता रहा परिणाम आपके सामने है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस