अब्दुल्ला गंज चौकी व 112 डायल पुलिस ने बदमाशों की तलाश में की कांबिंग,सोने चांदी के ज़ेवर सहित नकदी ले गये बदमाश।
उझानी बदांयू 31 जुलाई।
बीती रात 1 बजे के आस-पास दो बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया में नेवी से रिटायर्ड सेनिक के बंद घर को बाहर लगे ताले को कटर से काटकर घर खंगाल लिया। तिजोरी अलमारी तोड कर सात हजार की नकदी सहित जेवर पर हाथ साफ कर दिया,खेत की सिंचाई कर वापस आ रहे पड़ोसी किसान की बाइक की रोशनी में घर खुला देख अंदर झांका तो एक बदमाश ने किसान के सर मैं लोहे की राड मार दी, लहूलुहान किसान के शोर मचाने पर अंदर से एक बदमाश तमंचा हाथ में लिए भाग गया। काफी दूर ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन दोनों को पकड़ने में कामयाब ना हो सके।
जानकारी के अनुसार जिरौलिया गांव के रिटायर्ड नेवी कर्मी विवैक शर्मा कल घर का ताला लगाकर बरेली गये थे,लेट होने पर बरेली लालफाटक सिथ्ति अपने घर पर रूक गये। बीती रात 12 बजे के बाद पड़ोसी राजेन्द्र अपने धान की सिंचाई करके बाइक से वापस घर आऐ बाइक की लाइट विवैक के दरवाजे पर पड़ी तो दरवाजा खुला मिलने पर अंदर झांक कर देखा कि इतने में एक बदमाश कांवड़ियों के कपड़े पहने निकल भागा। राजेन्द्र ने चोर-चोर का शोर मचा दिया कि इतने में अंदर से दूसरा बदमाश निकला व राजेन्द्र 40 बर्षीय ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने सर पर लोहे की राड से हमला कर दिया जिसमें उनका सर फट गया।
शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा किया मगर वह हाथ ना आऐ, सूचना पर पहुंची अब्दुल्ला गंज चौकी व 112 पुलिस ने भी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा व काफी देर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की।
बरेली से वापस आऐ विवैक शर्मा ने बताया कि बदमाशों द्वारा घर की सेफ से एक जोड़ी चांदी की पायल,एक जोड़ी सोने के कुंडल व कीमती साड़ियां व कपड़े सहित 7 हजार की नकदी ले गये पीड़ित ने आज कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

