12:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ट्रेन की चपैट में आने से युवक की मौत

उझानी बदांयू 31 जुलाई।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर पुख्ता के रहने वाले अमरपाल 29 पुत्र पुरुषोत्तम बीती रात कछला हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन की चपैट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।

बताते हैं कि घर में कुछ कहा-सुनी होने पर वह नाराज होकर कछला रेलवे हाल्ट पर ट्रेन के इंतजार में गया था।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है वह पटरी पर लेट गया। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बहरहाल जो भी हो यह पुलिस की जांच का बिषय है।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदांयू भेज दिया। अमर पाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस