*****
मौके पर पहुंची पुलिस, कहीं कुछ नहीं मिला।
उझानी बदांयू 30 जुलाई।
कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय आकाश में ड्रोन उड़ने के साथ साथ अब रात में बदमाशों के घूमने की अफवाह से लोगों में दहशत फैल गई। नगर के एक मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को पहरा देकर रात काटी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कहीं कुछ नहीं मिला।
कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला में मंगलवार देर रात अफवाह फैली कि मोहल्ले में बच्चा चोर बदमाश घूम रहें हैं। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद एक दम्पति ने शोर मचा दिया चोर चोर चोर,इतने ही में मोहल्ले के लोग लाठी डंडे लेकर निकल आऐ कुछ देर में हजारों की भीड़ जमा हो गई। दम्पति ने बताया कि मेने अपने झीने से बदमाश को उतरते देखा शोर मचाने पर वह भाग गया।
आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर लोगों से बात कर बदमाशों की छानबीन भी की मगर कहीं कुछ नहीं मिला। बताते हैं दहशत में लोगों ने पहरा देकर रात गुजारी। ऐसी ही सूचना साहूकारा मोहल्ले में भी रही कि रात में सफेद कपड़ों में अनजान लोगों को देखा गया।
पिछले दिनों गांव अढौली ,मानकपुर, बाइपास पर रात को ड्रोन उड़ते हुए देखे जाने का शोर मचा था। लोगों ने ड्रोन का पीछा भी किया था। ड्रोन जंगल में पहुंच कर गायब हो गए थे।
आकाश में रात के समय ड्रोन उड़ने के अलावा अब देहात क्षेत्र से भी रात में बदमाशों के घूमने की अफवाह फैल रही है। कुछ बर्षो पहले भी मुंह नोचवा,चोटी कटवा की भी अफवाहें ख़ूब उड़ी मगर सच्चाई इससे अलग थी। इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि रात में बदमाशों के घूमने की खबर फैली थी। यह खबर अफवाह भी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर कतई ध्यान ना दें। पुलिस प्रसाशन पूरी तरह सतर्क है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

