7:24 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मंदिर के जाल में उतरा कर्रेंट, बालक की मौत

उझानी बदांयू 30 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा में मंदिर में लगे लोहे के जाल में करेंट आने से गौरव सोलंकी का 11 वर्षीय पुत्र अंशुमन सोलंकी की चपैट में आने से मौत हो गई।

बताते हैं कि अंशुमान उर्फ़ आशू कल शाम 5 बजे अपने दोस्तों के साथ घर के निकट मन्दिर में खेल रहा था कि अचानक खेलते समय उसका हाथ मन्दिर के प्रांगण में लगे लोहे के जाल से टच हो गया लोहे के जाल में दौड़ रहे करेण्ट से उसकी मौके पर मौत हो गई ।
मृतक अंशुमन अपने परिजनों का इकलौता बेटा था अंशुमन की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है परिवार में उसकी मौत से कोहराम मचा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस