उझानी बदांयू 27 जुलाई।
नगर के बाबूजी कल्याण सिंह चौक पर बरेली के थाना सुभाष नगर निवासी समर्थ आर्य 21 पुत्र राजेंद्र कुमार व आयुष शर्मा 20 पुत्र मोहनलाल अपने साथियों संग कछला से 80 लीटर गंगा जल कलश में भरकर बरेली जा रहे थे,बाबू जी कल्याण सिंह चौक पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह दोनों घायल हो गए ।साथी कांवड़ियों ने स्कूटी सवार को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने घायलों का उपचार कर उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

