11:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के मदरशील मैमोरियल अकादमी में हरियाली तीज की धूम

उझानी बदांयू 25 जुलाई।

मदरशील मैमोरियल अकादमी में श्रावण मास की हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमे बच्चों ने आकर्षक आलोकिक मेहंदी रचाकर अद्भुत छठा बिखेर दी रंग भरो प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला से सबको मोहित किया । किड्स जोन में आयांश राधिका अभी अभय अनुराग अभिनय झलक श्रेया आहिल रजा ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में डोली कोमल दिव्यांशी कशिश दीक्षित रौनक खुशबू आफरीन इशिका ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पतंग बनाओ प्रतियोगिता में अक्षत अंश अक्षय अनुराग गोविंद ने प्रथम द्वितीय में तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी बच्चों ने अपनी योग्यता के अनुसार अपनी प्रतिभा का परिचय देकर सबको मंत्र मुग्ध किया इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू थरेजा ने बच्चों को राखी एवं श्रावन मास के सभी सभी पर्वों के महत्व पर प्रकाश डालकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हरियाली तीज का पर्व माता पार्वती द्वारा भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की गई तपस्या का प्रतीक है हरियाली तीज वास्तव में हरे भरे पर्यावरण का प्रतीक है इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य योगदान सौम्या शर्मा और शिवानी शर्मा का रहा इस अवसर पर सभी अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस