सरकार के दावे खोखले अधिकारी हो या कर्मचारी सभी के मोबाइल सिब्चआफ।
——————
उझानी उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई, फिर भी लो वोल्टेज हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग
———————-
उझानी बदांयू 25 जुलाई।
बदांयू जिले के कस्बा उझानी में बिजली की समस्या से आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से तो पहले ही जनजीवन बेहाल हो गया है। जबकि उझानी उपकेंन्द्र की क्षमता वृद्धि भी की जा चुकी है। बीती रात नगर का आधा शहर अंधेरे में रहा सुबह नगर पालिका की पेयजलापूर्ति धोखा दे गई।
—————–
जिले में कागजों पर उपभोक्ताओं को भले ही निर्बाध बिजली मिल रही हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। एक तो लोगों को कम बिजली की आपूर्ति की जा रही है वहीं, दूसरी ओर जो बिजली उपभोक्ताओं को मिल भी रही है वह लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जा रही है। यह हाल तब है जब उझानी उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि की जा चुकी है।
————
इस उमस भरी गर्मी में नगर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। उमस भरी गर्मी में अधिकारियों के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे फेल हुऐ जा रहे हैं। उपर से कर्मचारी हो या अधिकारी सभी अपने मोबाइल सिब्चआफ कर लेते हैं,जो खुले भी हो उन्हें रिसीव नहीं करते।—————
इस समय सबसे खराब स्थिति साहूकारा, किला खेड़ा, बाजार कलां, बिल्सी रोड, अहीर टौला, सहित आधे शहर की है।,———–
ओवरलोडिंग की समस्या बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं जिम्मेदार।
बीती रात बिजली गुल होने के बाद लोगों ने बिजलीघर का रुख किया तो विधुत केन्द्र पर मौजूद कर्मियों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस जरूर बुला ली। इतना जरूर कहा कि फाल्ट व ओवरलोडिंग की वजह से सप्लाई में समस्या आ रही है।
—————–
साहूकारा अहीर टोला की महिलाओं ने बच्चों संग किया बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन। गर्मी से परेशान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया कहा कि भीषण गर्मी में पूरी रात बिजली गायब रही। आई भी तो 10-10 मिनट को। पूरी रात लोगों को सडक पर काटनी पड़ी।
————
कोढ़ में खाज का काम किया शहर की पेयजलापूर्ति ने, सुबह आज भी पिछले दिनों की तरह लोगों को पानी नहीं मिल सका देवनागरी कालेज के पास के ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से एक सप्ताह से नगर की पेयजलापूर्ति बाधित है ,अब नगर पालिका कर्मियों ने बिजली का बहाना बना दिया जबकि हकीकत यह है कि कल जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद ने कहा आज शाम तक मोटर सही हो जाएगी मगर ऐसा हुआ नहीं है।
———-
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

