7:53 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी नरऊ में गंदा पानी रोकने को रक्षाबंधन बाद आंदोलन सडक पर- ओमकार सिंह

उझानी 24 जुलाई।

नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज राजाराम जाटव, पिंटू सिंह, पातीराम,कृपाल सिंह, और तेजेन्द्र पाल कश्यप बैठे ,सांय जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर आज ओमकार सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति ने तय किया है की सावन माह के चलते हम लोग क्रमिक अनशन ही करेंगे उसके उपरांत रक्षाबंधन के बाद हम लोग अपनी मांग को लेकर सड़कों पर बैठेंगे और आमरण अनशन भी करेंगे।

धरना स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन,एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा कि यह संघर्ष जब तक की उझानी नगर पालिका का गंदा पानी भैसोंरा नदी की तरफ विभाजित नहीं हो जाता तब तक जारी रहेगा।

धरना स्थल पर कमल प्रताप सिंह छोटेलाल, महिपाल सुखराम, गंगा प्रसाद, प्रेम सिंह मोतीराम, रामचंद्र, मानिकचंद ,बीपी सोलंकी, टिंकू कुमार, रमेश चंद्र अनीता ,आसाराम जगबीर, गौरव, कमलजीत ,बृजेश श्याम सुंदर ,धनपाल, राजपाल आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस