2:08 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- गंदगी जलभराव पेयजलापूर्ति को लेकर कांग्रेसियों का नपा के खिलाफ धरना प्रदर्शन

उझानी बदांयू 24 जुलाई।

नगर में चोक नालो की वजह से बारिश में तालाब बने बाजार व मोहल्ला, पेयजलापूर्ति को तरसती जनता,व शहर में गंदगी की भरमार को लेकर आज कांग्रेसियों ने नगर पालिका के खिलाफ आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए नगराध्यक्ष रियासत खां ने कहा कि पूरे नगर में गंदगी का साम्राज्य है, नाले चोक होने से बरसात का पानी सड़कों पर तालाब बना देता है राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।

पूर्व नगराध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर ने कहा कि सावन जैसे पवित्र माह में नगर पालिका लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही। 7 दिन से लोग पीने के पानी को परेशान हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी नगरपालिका को सोंपा इस मौके पर चंद्रपाल कश्यप, इकरार,समीर अब्बास, मुजाहिद रजा खां,अच्छन,अजहर,नसीम अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस