उझानी बदांयू 24 जुलाई।
उझानी में बीती रात बाइपास , कांशीराम कालोनी में लोगों ने फिर आसमान में ड्रोन जैसी चमकीली वस्तु देख दहशत फैल गई। लोगों ने आसमान में एक नहीं 10 ड्रोन की आवा-जाही का दावा किया है। कल रात से सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो लोगों ने शेयर किए हैं।
बताते चलें कि यह ड्रोन जेसी चलती-फिरती चमकीली वस्तु दो दिन से मानकपुर रोड पुलिया,बाइपास, कांशीराम कालोनी में देखी जा रही है समय भी निर्धारित सा लगता है रात 9 से 10.30 तक का। लोगों ने बताया कि चक्कर लगाने के बाद यह अदृश्य हो जाती है, लोग कोतूहल वश इसे देखते भी है कि आखिर यह है क्या वला। खुफिया विभाग के सबइंस्पेक्टर एमएम खान भी इस घटना को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज सुबह उन्होंने मोहल्ले के लोगों से इस बारे में जानकारी की व उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

