7:42 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की नरऊ के आंदोलनकारियो से मोबाइल पर बात, सहभागिता का दिया आश्वासन

उझानी 23 जुलाई।

आज उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज प्रात 10 बजे दीपक सोलंकी, चोब सिंह कश्यप, गुड्डू जाटव, छोटेलाल जाटव, नेपाल सिंह सोलंकी बैठे ,सांय 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ,जितेंद्र कश्यप , वीरेश तोमर, महासचिव डॉ राम रतन पटेल, उझानी के नगर अध्यक्ष रियासत अली ठेकेदार, डा अरुण पाराशर, लोकेश गौड व संघर्ष समिति के योगेंद्र सिंह सोलंकी ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर ओमकार सिंह ने कहा नरऊ गांव के सभी हैंड पंप पर क्रॉस का निशान तो प्रशासन ने लगा दिया है परंतु ग्राम वासियों की स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।

उन्होंने वीडियो कॉल द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से आंदोलनकारियों की वार्ता कराई और उनसे चारों गांव की समस्या के बारे में अवगत कराते हुए आंदोलन में आने का निमंत्रण दिया उन्होंने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि 2 दिन के बाद मैं समय दूंगा और आपकी समस्या को दृष्टिगत रहते हुए अवश्य आऊंगा।

धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह,महिपाल सिंह राजेश कुमार, अंबेडकर ,अमरपाल सिंह ,रानी देवी,मुन्नालाल ,राजकुमार विनीत उदयवीर, विनोद कुमार ,प्रेम शंकर, महेश, देवेंद्र सिंह, रामकुमार रामलाल, वेदपाल, प्रमोद आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस