4:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – शिवतेरस पर राधाकृष्ण मंदिर मे भोलेबाबा का हुआ आलौकिक श्रृंगार

उझानी बदांयू 23 जुलाई।

नगर के कृष्णा कालोनी सिथ्ति श्री राधा कृष्ण मंदिर में सावन मास की शिवतेरस के पावन अवसर पर भगवान शिव का भव्य शिवलिंग श्रृंगार किया गया।

इस शुभ अवसर पर मंदिर के महंत प्रिंस पाठक ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर शिव का श्रृंगार कराया। हनुमान चालीसा पाठ, शिव चालीसा, महिला संध्या कीर्तन तथा संपूर्ण आरती का भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। सभी भक्तों ने मिलकर श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान की संपूर्ण आरती कर गुणगान किया।इस मौके पर पूर्व सभासद विजय कुमारी अग्रवाल ,भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल,विनायक अग्रवाल,राधिका अग्रवाल, राकेश कुमार शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी,देवेश गुलाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस